ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Patna Mayor Son Shishir: पुलिस रेड के बीच फरार हुआ पटना मेयर सीता साहू का बेटा शिशिर, समर्थकों ने महिला दारोगा के साथ की बदसलूकी

Patna Mayor Son Shishir: पटना की मेयर सीता साहू के घर पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मेयर के बेटे शिशिर की तलाश में पहुंची थी। निगम बैठक में हुए हंगामे से जुड़ा हो सकता है मामला।

13-Jul-2025 11:47 AM

By FIRST BIHAR

Patna Mayor Son Shishir: पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर साहू को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस की गाड़ी को उसके समर्थकों ने घेर लिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है। इस दौरान छापेमारी टीम में शामिल महिला दारोगा के साथ शिशिर के समर्थकों ने बदसलूकी की है। इस सबके बीच मेयर का आरोपी बेटा घर से फरार हो चुका है। पुलिस उसे संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।


दरअसल, पटना की मेयर सीता साहू के घर पर अचानक कई थानों की पुलिस पहुंची, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस यह कार्रवाई मेयर के बेटे शिशिर साहू की तलाश में कर रही है। मेयर का घर पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में स्थित है। 


जब पुलिस की टीम शिशिर की तलाश में मेयर के आवास पर पहुंची, तो वहां बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की गाड़ियों के सामने लोग खड़े हो गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इस बीच, मेयर का बेटा शिशिर मौके का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।


बता दें कि हाल ही में पटना नगर निगम की एक बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। इस बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर की कथित तौर पर पूर्व मेयर से झड़प हो गई थी। इस घटना के संबंध में गांधी मैदान थाना में मामला भी दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद से पुलिस शिशिर की तलाश कर रही है।


इस विवाद के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। शिशिर नगर निगम का सदस्य नहीं हैं, फिर भी वह बैठक में कैसे शामिल हुआ? फिलहाल गांधी मैदान थाने की पुलिस फरार हुए मेयर के बेटे शिशिर साहू को सरगर्मी से तलाश कर रही है।