ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Lalu Politics in Bihar : तेज हुई सियासी हलचल, लालू यादव से मिलने...

Lalu Politics in Bihar : तेज हुई सियासी हलचल, लालू यादव से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, क्या NDA को लगेगा बड़ा झटका?

Lalu Politics in Bihar : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज यानी रविवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात चल रही है। 15 जनवरी को लालू यादव पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे

19-Jan-2025 12:13 PM

By First Bihar

Lalu Politics in Bihar : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज यानी रविवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात चल रही है। 15 जनवरी को लालू यादव पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे। उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आज उनकी दूसरी मुलाकात हो रही है, जो 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के अंदर हो रही है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।


वहीं, सियासी गलियारे में ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि पशुपति पारस को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने ऑक्सीजन दे दिया है। मोदी सरकार-2 में केंद्रीय मंत्री बनकर पशुपति पारस ने चिराग पासवान को जो घाव दिया था, उसकी भरपाई लालू यादव का सकते हैं। ऐसे मेंचाचा पशुपति पारस ने भी भतीजे चिराग को बड़ा घाव देने का प्लान तैयार कर लिया है। 


इसके पहले भी लालू यादव ने बुधवार को पशुपति पारस के आवास पर चूड़ा-दही के भोज में बेटे तेजप्रताप के साथ पहुंचकर चिराग पासवान को चौंका दिया है।इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि पशुपति पारस और एलजेपी के पूर्व बाहुबली सांसद सुरजभान सिंह की जोड़ी चिराग पासवान को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का प्लान तैयार कर लिया है। 


इधर, आज कि मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि लालू यादव ने सुरजभान सिंह और पशुपति पारस दोनों को बड़ा टास्क दिया है। लालू के इस टास्क से एलजेपी रामविलास के नेता चिराग पासवान को घेरा जाएगा। इसके तहत मुंगेर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, नावदा, जमुई और हाजीपुर संसदीय सीट के अंतगर्त आने वाले विधानसभा सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।