Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
04-Jan-2025 02:12 PM
By First Bihar
Bihar Politics: मकर संक्रांति आते ही बिहार में सियासी खिचड़ी पकने लगती है। लालू प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का खुला ऑफर देने के बाद से बिहार की सियासत में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा कर दिया है कि मकर संक्रांति के दिन बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है।
दरअसल, नए साल के आगाज के साथ ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का ओपन ऑफर देकर बिहार की सियासत को गरमा दिया था। राजनीतिक पंडित तरह तरह की संभावना तलाशने लगे हालांकि जेडीयू और बीजेपी लगातार यह बताने की कोशिश करते रहे है एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रह हैं। साल के शुरुआत के साथ जो सियासी पारा ऊपर चढ़ा वह अब भी बरकरार है।
अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में सियासी बदलाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। खगड़िया पहुंचे पप्पू यादव ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को एक दूसरे का पूरक बताया है और कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए जाल बुन रही है। 14 जनवरी को जिस गली में चूड़ा दही जाएगा, वहीं गुड़ मीठा होगा है। लालू और नीतीश एक दूसरे के पूरक है। दोनों एक दूसरे के महत्व को अच्छी तरह से समझते हैं।
पप्पू यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को किसी भी कीमत पर पॉलिटकल जिंदा नहीं रहने देगी। बीजेपी अपने सहयोगियों को कभी भी आगे नहीं बढ़ने देती है। एनडीए में चिराग हों या पशुपति पारस दोनों के साथ क्या किया गया। नीतीश कुमार और लालू यादव को अच्छी तरह से पता है कि दोनों एक दूसरे की जरुरत हैं। एक दूसरे के सहारे ही चुनाव के पहले काम आएंगे फिर चुनाव के बाद जो हो जाए। मकर संक्रांति के दिन कौन किसके घर दही-चूड़ा खाने जाता है, देख लीजिएगा।