Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
17-Jul-2025 11:54 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी शासन चला रही है। राज्य का पूरा सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। अब सिर्फ राष्ट्रपति शासन ही विकल्प है।
पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने गोपाल खेमका हत्याकांड और बालू व्यवसायी रमाकांत यादव हत्याकांड की CBI जांच की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस जाति देखकर कार्रवाई करती है और हर बड़े मामले को दबाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा हर जगह अपराधी बेखौफ हैं, पुलिस सिर्फ दिखावा कर रही है। इसलिए हम राज्यपाल से मिले हैं और स्पष्ट मांग की है कि बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
वहीं ललन सिंह के मटन पार्टी आयोजन को लेकर पप्पू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राज्य में लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन क्या पार्टी करेगा? मटन पार्टी करें या कुछ और, क्या फर्क पड़ता है? जब आदमी ही नहीं बचेगा, तो पार्टी कौन खाएगा? वहीं प्रशांत किशोर और ललन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी अपनी राजनीति है और हमारी राजनीति बिहार की 14 करोड़ जनता की सुरक्षा को लेकर है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना