1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
23-Feb-2025 12:09 PM
By HARERAM DAS
Bihar Politics: बेगूसराय पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बंदर बताया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 60 करोड़ लोगों के महाकुंभ में स्नान करने की बात कही थी। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दरअसल, पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वह सीएम नीतीश कुमार पर सॉफ्ट दिखे तो बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जब पत्रकारों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा सवाल पूछा तो वह भड़क गए। उन्होने कहा कि ने हमको तो समझ में नहीं आता है कि आप लोग किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते है। ये आस्था से जुडी चीज है।
उन्होंने कहा कि जब बागेश्वर और उसके मां-बाप पैदा भी नहीं हुए थे तब से कुभ चला आ रहा है। इसको कुम्भ का क्या पता, ये लोग तो बंदर है। हम ऐसे बाबावो को बंदर कहते है जो कुछ भी बोल देता है। इसलिए हम बंदर आदि का चर्चा नहीं करते हैं।
पप्पू ने आंकड़ें पेश करते हुए कहा कि भारत की आबादी एक सौ चालीस करोड़ की है, जिसमे 22 से 24 करोड़ लोग जैन, बुद्ध महावीर सिक्ख मुस्लिम और अम्बेडकर वादी विचारधारा के लोग है। बचे चौरासी करोड़ लोग, पांच किलो आनाज खाने वाले लोग है जिसके पास पैसा नहीं होता है। उसमे से अगर एक करोड़ लोग चला भी गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। अगर बदनाम हुआ है तो इन्हीं बाबाओ के आतंक के कारण।
इस संबंध में जब बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसको जो मन होता है बोलता है, बोलने वालों को अपनी समझ होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री एक सनातन के बड़े संत है। किसके बारे में कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, यह सभी को सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी अपनी बात रखी।