ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: ‘लालू राज में अपराधियों के लिए सीएम हाउस था गेस्ट रूम’ नित्यानंद राय का बड़ा हमला

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में अपराध पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए लालू राज को "जंगल राज" बताया। उन्होंने वोटर लिस्ट निरीक्षण पर महागठबंधन की आपत्ति और राहुल गांधी के "क्राइम कैपिटल" बयान पर भी पलटवार किया

15-Jul-2025 10:44 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर हो रहे सवालों का जवाब देते हुए पटना में कहा कि आज अगर छिटपुट अपराध की घटनाएं हो रही हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो रही है। अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है, जो पहले नहीं होता था।


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव के जमाने में मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों का जमावड़ा होता था। वहां गेस्ट रूम भी उनके लिए बनाए जाते थे। मंत्रियों के यहां अपराधी आवभगत पाते थे। आज वो समय नहीं है। अब अपराध हो रहा है, तो कानून भी काम कर रहा है। नित्यानंद राय ने लालू राज को "जंगल राज" कहे जाने को सही ठहराते हुए कहा कि उस समय अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब स्थिति अलग है।


बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण पर महागठबंधन द्वारा उठाई गई आपत्तियों को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का निरीक्षण करवाता है। अगर महागठबंधन को आपत्ति है, तो उन्हें बताना चाहिए कि डर किस बात का है? डर उन्हीं को लगता है, जो फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लेते हैं। सही व्यक्ति को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।


राहुल गांधी द्वारा बिहार को “क्राइम कैपिटल” कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को वो दिन याद करने चाहिए जब बिहार की हालत बदतर थी। आज राज्य में विकास हो रहा है, किसानों और छात्रों के लिए काम हो रहा है, लोगों की आय बढ़ी है, और हर तरफ खुशहाली है। कम से कम राहुल गांधी को इन बदलावों से प्रसन्नता होनी चाहिए।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना