ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / जर्मनी में No Money For Terror सम्मेलन का आयोजन, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री...

जर्मनी में No Money For Terror सम्मेलन का आयोजन, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित चौथे No Money For Terror (NMFT) सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया।

14-Feb-2025 10:29 PM

By First Bihar

Delhi: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 13 फरवरी 2025 को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित चौथे No Money For Terror (NMFT) सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में बहुपक्षीय सहयोग, आतंकवाद के वित्तपोषण के तरीके, वित्तीय समावेशन एवं जोखिम आधारित दृष्टिकोण और आतंकवादी वित्तपोषण एवं संगठित अपराध चर्चा के चार उप विषय थे।


अपने सम्बोधन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बात पर चिंता जताई कि आतंकवाद के वित्तपोषण में धन प्रवाह में सीमा पार संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं और नई डिजिटल प्रौद्योगिकियों के विकास के कारण आतंकवादियों द्वारा परिसंपत्तियों के प्रवाह के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोत, तरीके और चैनल तेजी से जटिल होते जा रहे हैं जो वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं।


नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देशों के बीच एकता जरूरी है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में वैश्विक समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है।


केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने और जोखिमों की साझा समझ विकसित करने तथा नई दिल्ली में आयोजित NMFT सम्मेलन 2022 से चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी बहुपक्षीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए जर्मन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।


नित्यानंद राय ने NMFT सम्मेलन की पहल की सराहना की तथा भारत में NMFT सचिवालय की स्थापना करके इस अनूठी पहल के स्थायित्व की आवश्यकता व्यक्त की, जिसका विचार नई दिल्ली में आयोजित NMFT सम्मेलन 2022 में भी रखा गया था, ताकि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर निरंतर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया जा सके।

news image