हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Jun-2021 09:41 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा चिराग के कुनबे में लगी आग को लेकर गदगद है. जीतन राम मांझी की पार्टी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ टकराने वालों का यही अंजाम होगा. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पशुपति कुमार पारस को बधाई भी दी है.
हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी का जो हाल हुआ और चिराग पासवान जिस तरह अपनी पार्टी से ही बेदखल किए गए, वह बता रहा है कि नीतीश कुमार से टकराने वाले लोगों का बिहार में क्या हाल होगा. हम प्रवक्ता ने कहा है कि यह उन लोगों के लिए एक नसीहत है जो दूसरों के घर पर पत्थर फेंका करते हैं. पशुपति पारस को बधाई देते हुए हम प्रवक्ता ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में एनडीए को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी, उन्हें उम्मीद है.
आपको बता दें कि एनडीए में वापसी के बाद से लगातार जीतन राम मांझी चिराग पासवान पर हमलावर रहे हैं. नीतीश कुमार के ऊपर जब भी चिराग ने हमला बोला, मांझी ढाल की तरह खड़े होते रहे हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मांझी ने कहा था कि चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन को नुकसान पहुंचाया और अब जब चिराग अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं, तो जीतन राम मांझी गदगद है.