ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / नीतीश की प्रगति यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, हाथ में...

नीतीश की प्रगति यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, हाथ में तख्ती लेकर सड़क की करने लगे मांग

पूर्णिया में सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है कि आजादी से लेकर अभी तक यहां सड़क तक नहीं बन पाया है। इसी की मांग हम नीतीश कुमार से कर रहे हैं।

28-Jan-2025 04:14 PM

By Tahsin Ali

cm nitish pragati yatra: पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने प्ले बोर्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल के पास ही प्रदर्शन करने लगे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाज़ी करने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस भुतहा मोड़ के पास फ्लाईओवर का अवलोकन करने पहुंचे थे तभी मोड़ पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भुतहा मोड़ के मुख्य सड़क को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घेर लिया । पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया।


दअरसल के. नगर प्रखंड क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार पंचायत अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 7 सिमोदी रहिका में रोड नहीं है। जिसकी मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि सिमोदी रहिका आदिवासियों का गांव है, जहां आज़ादी से लेकर अब तक सड़क बना ही नहीं है। बाढ़ के समय में यहां की हालत जर्जर हो जाती है । 


ग्रामीणों ने प्लेबर्ड हाथ में थामे नीतीश कुमार से कई सवाल किए। हालांकि मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रोड को पूरी तरह से बैरीकेडिंग कर घेर दिया गया था । और ग्रामीणों वहां तक पहुंच नहीं पाए । प्रदर्शन के दरमियां भारी संख्या में पुलिस बल ग्रामीणों को संभालती नजर आई ।