ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Jul-2021 07:02 PM
By Amit
DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार पहली बार आमने-सामने थे। जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नीतीश कुमार पटना से और आरसीपी सिंह दिल्ली से वर्चुअल मोड में जुड़े। दोनों नेताओं ने एक दूसरे की बैठक में खूब चर्चा भी की। आरसीपी सिंह जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए तो इस बात की खूब चर्चा हुई कि नीतीश कुमार उनसे नाराज है लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। नीतीश ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया था और अब आज की बैठक के बाद आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्ते की दुहाई दी है।
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री और जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनके और नीतीश कुमार के बीच रिश्ता बेहद पुराना है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह नीतीश कुमार से 23 साल पुराना रिश्ता रखते हैं। उनके संबंध नीतीश कुमार के साथ मधुर है क्योंकि वह उनकी पार्टी के नेता भी हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि जो लोग संबंध की बात करते हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या पति-पत्नी, बाप-बेटे और भाई-भाई के रिश्ते को किसी परिभाषा में बांधा जा सकता है? आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके और नीतीश कुमार के रिश्ते को लेकर चाहे जो भी अटकलें लगाई जाए लेकिन यह रिश्ता दिन-ब-दिन और ज्यादा मजबूत होगा।
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी के नेता है आज राजनीति में वह जो कुछ भी है वह नीतीश कुमार के सानिध्य से ही संभव है। जब वह नीतीश कुमार के संपर्क में आए थे तब नीतीश केंद्रीय मंत्री थे और मैं उनका प्राइवेट सेक्रेट्री था लेकिन अब राजनीति में वह साथ-साथ हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मेरे रिश्ते को लेकर जो भी खबरें मीडिया में आई और वह केवल पब्लिसिटी के लिए है।