ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / ‘बना दे तब तो.. इसी लालच में तो गठबंधन तोड़ा’ नीतीश को संयोजक...

‘बना दे तब तो.. इसी लालच में तो गठबंधन तोड़ा’ नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा पर बोले सम्राट

02-Jan-2024 01:15 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा से एक बार फिर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां इस मुद्दे पर आरजेडी के सुर बदल गए हैं तो वहीं बीजेपी ने एक बार फिर इसको लेकर सीएम नीतीश पर तंज किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश पीएम उम्मीदवार बनने की लालच में गठबंधन तोड़ा लेकिन न तो संयोजक बनाया और ना ही पीएम का उम्मीदवार


दरअसल, बिहार की सियासत में एक बार फिर से नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की राहुल गांधी और खरगे से फोन पर बात हुई है और नीतीश कुमार की इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। यह खबर सामने आते ही इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बेचारे नीतीश कुमार तो प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के लिए ही एनडीए से गठबंधन तोड़े थे। बीजेपी तो इंतजार कर रही है कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करे। नीतीश कुमार को न तो संयोजक बनाया और ना ही प्रधानमंत्री के उम्मीदवार ही बन सके। 2024 में लालू और नीतीश दोनों को हराना है बीजेपी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार है।


उधर, नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर लालू-तेजस्वी के करीबी आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार को अगर इंडी गठबंधन का संयोजक बनाया जाता है तो यह खुशी की बात है लेकिन ये इंडी गठबंधन का जो शीर्ष नेतृत्व है वो तय करेगा कि संयोजक कौन बनेगा, इसमें हमलोग क्या कह सकते हैं।