Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2024 05:46 PM
By First Bihar
PATNA: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही फिर से अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कटाक्ष किया है।
नीतीश कुमार की पिछली "समाधान यात्रा" का हवाला देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसी यात्राओं से न तो बिहार की गरीबी कम हुई, न पलायन रुका, और न ही रोजगार व शिक्षा की स्थिति सुधरी। उन्होंने दावा किया कि यात्रा में भीड़ जरूर दिखेगी, लेकिन यह केवल पैसे और जाति के नाम पर जुटाई जाएगी।
प्रशांत किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा कि 30 वर्षों से बिहार पर लालू और नीतीश का ही शासन रहा है, लेकिन आज भी जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती।