ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: पटना की सड़कों पर किसने लगवाए मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के...

Bihar Politics: पटना की सड़कों पर किसने लगवाए मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के पोस्टर? CM नीतीश को दे दिया ओपन चैलेंज

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर लगातार सियासत जारी है. अब पटना की सड़कों पर निशांत के खिलाफ पोस्टर लगाकर जेडीयू और सीएम नीतीश को चैलेंज किया गया है।

12-Feb-2025 01:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर लगातार सियासत जारी है। ऐसी संभावना जताई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की हरनौत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। तमाम तरह की कयासों के बीच निशांत की सियासी एंट्री पर सवाल उठाते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में स्पष्ट कहा गया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी पंड़ित अपने-अपने हिसाब से तमाम तरह की चर्चाओं का आकलन कर रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन से लेकर विपक्षी खेमें के नेता और सियासत करने वाले लोग निशांत का राजनीति में स्वागत करने को तैयार है।


हांलाकि जेडीयू पहले ही कह चुकी है कि इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फैसला लेना है लेकिन सीएम के स्तर से इस तरह की किसी भी संभावना का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं जेडीयू की सहयोगी दलों का ऐसा सोंचना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा के हरनौत से विधानसभा का चुनाव लड़ते थे, ऐसे में निशांत की सियासी एंट्री हरनौत के सीट से हो सकती है। तमाम तरह के कयास राजनीतिक गलियारे में चल रहे हैं।


इसी बीच निशांत की हरनौत सीट से चुनाव लड़ने का विरोध करते हुए पटना के मुख्य सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में एक तरफ निशांत की तस्वीर है तो दूसरी तरफ हरनौत विधानसभा सीट से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर लगाई गई है। बीच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निशांत के साथ तस्वीर है और उसके नीचे लिखा गया है कि, “राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा”।  


पटना की सड़कों ने निशांत के पोस्टर लगने के बाद एक बार फिर से इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकार तमाम तरह के दावे कर रहे हैं तो वहीं हरनौत विधानसभा सीट से भावी उम्मीदवार रवि गोल्डन कुमार द्वारा जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिए गए चैलेंज की भी खूब चर्चा हो रही है।