Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
11-Jan-2025 05:04 PM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उसके बाद उनके परिजनों द्वारा तीन से चार अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद भी जब सही इलाज नहीं मिला। तब वह विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पास पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की मदद के बाद उन्हें आइजीआइएमएस में भर्ती करवाया गया और उनका इलाज शुरू हो सका।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में वास्तव में कुशासन की सरकार है। केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद का पत्र लेकर मरीज एम्स पटना में इलाज के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की मदद से मरीज का इलाज शुरू हो सका।
मुजफ्फरपुर के सरैया के मरीज के परिजन मुंद्रिका सहनी ने बताया कि उनके दामाद विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन अत्यधिक खर्च की वजह से यहां अधिक दिन इलाज कराना संभव नहीं था। उसके बाद वे स्थानीय सांसद का पत्र लेकर पटना एम्स पहुंचे लेकिन दिनभर गुहार लगाने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं कर सके। इसके बाद वीआईपी के मुकेश सहनी की मदद और पहल के बाद मरीज का इलाज चल रहा है, भगवान चाहा तो वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि दुर्घटना हुए 11 दिन हो गए और आज इलाज सही ढंग से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत प्रदेश में कैसी है, इस घटना से समझा जा सकता है। सही मायने में यह सुशासन नहीं, कुशासन की सरकार है।