बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
29-Nov-2021 12:22 PM
PATNA : बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है. विधान मंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई है. आज सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक शुरू गई है. बैठक की अध्यक्षता एनडीए विधानमंडल दल के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं.

विधानमंडल दल की बैठक में आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कैसे सत्तापक्ष ज्यादा मजबूत नजर आए, कैसे विपक्ष के सवालों का पुरजोर तरीके से जवाब दिया जाए कैसे विदाई और वित्तीय कार्य आसानी के साथ सदन में पूरे कराए जाएं इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.

एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मौजूद हैं. इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता और मंत्री मुकेश साहनी भी बैठक में शामिल हैं. राज्य कैबिनेट के तमाम सदस्य बैठक के दौरान मौजूद हैं. एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक के बाद जेडीयू बीजेपी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी अपने अपने स्तर पर अलग से विधायकों की बैठक करेंगे.
