ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Oct-2020 11:24 PM
DELHI : मंगलवार को पटना में सीटों के तालमेल पर होने वाली अधिकारिक घोषणा के पहले दिल्ली में आज देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक जारी रही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय के आवास पर बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शामिल हुए।
महागठबंधन में विद्रोह करने के बाद मुकेश सहनी एनडीए में एडजस्टमेंट के लिए आनन-फानन में दिल्ली रवाना हुए थे। लगातार यह खबरें आ रही थी कि मुकेश साहनी किसी भी तरह एनडीए में जगह पाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के साथ बैठकर महागठबंधन की प्रेस वार्ता में सहनी ने जो सियासी बवाल मचाया, वह बिहार विधानसभा चुनाव का सबसे दिलचस्प क्लाइमेक्स था।
अब मुकेश सहनी एनडीए के साथ से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। नित्यानंद राय के आवास पर आज हुई बैठक में भूपेंद्र यादव और राधा मोहन सिंह जैसे बड़े नेता भी शामिल हुए। इसी बैठक में मुकेश सहनी की एंट्री हुई और फिर सीटों के एडजस्टमेंट पर उनसे बातचीत भी हुई। अब बिहार चुनाव का जिम्मा संभाल रहे बीजेपी के केंद्रीय नेता मंगलवार को पटना में सीट बंटवारे का साझा ऐलान करेंगे।
भूपेंद्र यादव समेत बीजेपी के कई नेता मंगलवार को पटना पहुंचेंगे। जबकि सोमवार की देर रात देवेंद्र फडणवीस प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ से पटना पहुंच गए। पटना पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।