Bihar Politics: आगामी 23 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली कोइरी आक्रोश महारैली की तैयारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि बिहार के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क चला रहे हैं। इसी क्रम में वह मुजफ्फरपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला।
उन्होंने जाति आधारित गणना में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोइरी समाज के वोट से सत्ता का सुख भोग रहे है लेकिन कोइरी समाज को कहीं मान सम्मान देने का काम नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न देकर यह दर्शाता है कि कोइरी समाज के विरोध में नीतीश कुमार कार्य करता है।
वहीं प्रशांत किशोर के बारे में उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर एक अच्छे रणनीतिकार है बिहार के आगामी चुनाव में उनके साथ मिलकर समाज को गति देने का काम कर सकते हैं।