Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
16-Jul-2025 04:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज साफ किया कि उन्होंने बीएलओ के घर जलाने की बात नहीं की है। लोग गुस्से में हैं और वे इसी गुस्से में बीएलओ के साथ मारपीट कर सकते हैं। मैंने इसे लेकर आशंका जताई थी।
उन्होंने बीएलओ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम एक साल में होना चाहिए, वह वे लोग एक महीने में कर रहे हैं। बीएलओ को धमकी दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद वह मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि एक महीने की तनख्वाह उन्हें अतिरिक्त दी जानी चाहिए। महागठबंधन की सरकार रहती तो एक महीने का अतिरिक्त तनख्वाह देता। वे ओवरटाइम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन में एकजुटता है। कांग्रेस और राजद में वोट के मामले में जमीन-आसमान का अंतर है। फिर भी हम सभी सहयोगी हैं। एक-दूसरे को साथ देकर बिहार में सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पप्पू यादव भी साथ हैं। राजद के अध्यक्ष लालू यादव से भी पिछले चुनाव में मिले थे। जैसी मुझे जानकारी है, राजद उन्हें मधेपुरा से टिकट भी दे रहा था, लेकिन वे पूर्णिया से चाह रहे थे। राजद की मजबूरी थी कि वह पूर्णिया से पहले की टिकट दे चुके थे। बाद में पूर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव जीते।