ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / मुकेश सहनी ने किया आह्वान, कहा..अपने बच्चों के भविष्य के लिए सपने देखें

मुकेश सहनी ने किया आह्वान, कहा..अपने बच्चों के भविष्य के लिए सपने देखें

सन ऑफ मल्लाह ने वैशाली में लोगों से कहा कि आप सभी अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सपने देखिये। जब सपना देखेंगे तभी उसे पूरा करने के लिए भी प्रयास करेंगे। आज लोग चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन हमारे समाज के लोगों के लिए जमीन पर घर नहीं है।

08-Mar-2025 10:21 PM

By First Bihar

VAISHALI: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आज लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी भी अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सपने देखिए। जब सपना देखेंगे तभी उसे पूरा करने के लिए भी प्रयास करेंगे।


मुकेश सहनी आज वैशाली जिला के भगवानपुर प्रखंड के पट्टी बंधू राय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब बच्चे शिक्षित हो जाएंगे तो वे अपना अधिकार समझेंगे और उसे लेने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि हम भी गरीब के घर ही पैदा हुए थे, लेकिन संघर्ष कर मुंबई में मुकाम बनाया। वहां हम अच्छी जिंदगी जी रहे थे, लेकिन हमें अपने समाज की चिंता सताने लगी। हम बिहार की धरती पर अपने समाज के लिए संघर्ष करने पहुंच गए।


आज लोग चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन हमारे समाज के लोगों के लिए जमीन पर घर नहीं है। आज हम लोग अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब आपने हमें नेता, भाई और बेटा माना तो हम लोगों से लोग डरने लगे। आज निषाद के आरक्षण के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं। अन्य राज्यों में आरक्षण है।


उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम लोग कामयाब होंगे लेकिन यह लड़ाई सिर्फ हमारे लड़ने से नहीं होगी। इसके लिए हम सबको आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ना होगा। जब एक पीढ़ी आगे निकल जाएगी तो फिर लौटकर पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा। उन्होंने समाज में भाईचारा बनाकर रहने की भी बात कही।


उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर आप जागरूक नहीं होंगे तो आपका अधिकार दूसरे लोग लूट लेते हैं। अगर हम पहले जाग गए होते तो निषाद को आरक्षण मिल गया होता। आज सभी जातियों के लोग कलेक्टर मिल जाएंगे, लेकिन निषाद का बेटा नहीं मिलेगा।