ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / ‘गुलामी की जंजीरों को शिक्षा से ही तोड़ा जा सकता है’, मधेपुरा में...

‘गुलामी की जंजीरों को शिक्षा से ही तोड़ा जा सकता है’, मधेपुरा में बोले VIP चीफ मुकेश सहनी

17-Jan-2025 06:38 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि शिक्षा से ही गुलामी की जंजीरों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप आने वाली पीढ़ी को पढ़ाइए।


मुकेश सहनी ने मधेपुरा के साहुगढ़ में उत्तमलाल मुखिया की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज हो या मुग़ल, उस समय भी ज्यादा से ज्यादा जमीन गरीबों के पास थी लेकिन जब अंग्रेज गए तो वह जमीन दूसरों के पास चली गई।


उन्होंने कहा कि आज हम लोग बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि अगर बाबा साहेब ने संविधान में गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं करते तो क्या होता? उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूर्वज लड़ाई नहीं लड़ते तो आज हमें आरक्षण नहीं मिला होता। अगर आरक्षण नहीं होता तो पिछड़े का बेटा मुखिया नहीं होता।


सहनी ने आगे कहा कि अभी हम 75 प्रतिशत कामयाब हुए हैं, 25 प्रतिशत शेष है। जब हम आज कामयाब होंगे तब आने वाली पीढ़ी बेहतर जिंदगी जी सकेगी। मल्लाह का बेटा केवल मछली नहीं मारेगा, वह मंत्री भी बनेगा, यह हमने कर के दिखाया। वह हमें नहीं, आप लोगों को रोकने के लिए कर रहा है, मुझे नहीं। मैं तो आज समझौता कर लूं तो कल मंत्री बन जाऊं।


मकेश सहनी ने कहा कि आज लीडर और लोडर होता है। लीडर वह होता है जो लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता है और एक वह होता है जो खुद कमाता है। महागठबंधन की सरकार बनाइए, आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाएगी। जिसकी जितनी संख्या है, उसकी उतनी भागीदारी मिलेगी।


इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सहित महागठबंधन के कई नेता उपस्थित थे। चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की जोड़ी धूम मचाएगी।