ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: पटना में 7 लोगों की मौत से मुकेश सहनी दुखी, पीड़ित...

Bihar Politics: पटना में 7 लोगों की मौत से मुकेश सहनी दुखी, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पटना के मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है. मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे वीआईपी चीफ ने मुआवजे की मांग सरकार से की है.

24-Feb-2025 01:39 PM

By First Bihar

Bihar Politics:  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर स्थित धनीचक मोड़ के पास ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर के बाद 7 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वह मृतक के परिजनों से मुलाकात करने उनके गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


उन्होंने कहा कि यह बड़ी घटना है और काफी दुखद है लेकिन, अभी तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी या पटना के जिलाधिकारी तक यहां नहीं पहुंचे हैं। लोग लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। पूरे इलाके में मातम पसरा है। उन्होंने कहा कि सात शव मिल चुके हैं, आशंका है कि दो से तीन लोग अभी भी दबे हुए हैं।


सहनी ने मृतक के आश्रितों के लिए प्रावधान के मुताबिक मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि मुआवजा जल्द मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रावधान के मुताबिक पांच लाख रुपये आश्रितों को मिलना चाहिए। इससे पहले भी इस स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक यहां कोई उपाय नहीं किया गया।


मुकेश सहनी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी अब तक जिलाधिकारी का नहीं आना, लापरवाही को दर्शाता है। सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह इलाका भी पटना से बहुत दूर नहीं है और लोग जिलाधिकारी के आने की मांग भी कर रहे हैं। मृतकों में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग थे। मृतकों में डोरीपर निवासी मतेंद्र बिंद (25), विनय बिंद(30), उमेश बिंद(38),रमेश बिंद (52) और हांसाडीह निवासी ऑटो ड्राइवर सुशील कुमार (35) शामिल हैं।