ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: VIP चीफ मुकेश सहनी ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक, विधानसभा...

Bihar Politics: VIP चीफ मुकेश सहनी ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की तय होगी रणनीति

12-Feb-2025 01:03 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 8 मार्च एवं 9 मार्च को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, वाल्मीकि नगर, बिहार में बुलाई है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचना भी भेजी है। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 8 मार्च  (शनिवार- 12.05 से शाम 5.00 बजे तक) राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी की बैठक आयोजित की गई है जबकि 9 मार्च (रविवार- 11.00 से शाम 5.00 बजे तक) राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।


इस दौरान अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस समारोह तथा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से संबंधित विषयों तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा एवं महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस बैठक में सभी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।