ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: ‘गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी’, बेगूसराय में बरसे...

Bihar Politics: ‘गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी’, बेगूसराय में बरसे मुकेश सहनी

26-Feb-2025 07:43 PM

By First Bihar

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सही अर्थों में संसार में दो ही जातियां हैं: अमीरी और गरीबी। गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि अपनी सरकार हो। जब अपनी सरकार होगी, तो अपने समाज की समस्याओं को हल भी करेगी।


मुकेश सहनी ने कहा कि आज अपने समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने के कारण कई बड़ी ताकतें हमें कमजोर करने के लिए लगी हुई हैं। इसके लिए हमारे टिकट पर जीते विधायक को मंत्री बना दिया गया। इस कारण आप लोग मुझे दोगुनी ताकत से शक्ति दीजिए, जिससे मैं आपके लिए संघर्ष कर सकूं।


सहनी ने आगे कहा कि आज अपने समाज के लोगों ने साथ दिया तभी लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग बड़े नेता बने और उनका समाज आगे बढ़ सका। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान में आपको वोट की बड़ी ताकत दी है, जिससे आप अपने बेटे को, भाई को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बना सकते हैं। बस उसे पहचानने की जरूरत है।


इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अच्छी शिक्षा देने का भी आह्वान किया, जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने निषादों के आरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर निषाद आरक्षण मिल गया होता तो निषाद के बच्चे आज अधिकारी होते।