Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
05-Jul-2025 01:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में प्रदेश के जानेमाने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने बिहार को दहला दिया है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण आम हो गया है, लेकिन सुशासन सरकार गहरी नींद में है। आम आदमी तो दूर, अब तो बड़े कारोबारी भी सुरक्षित नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि केवल बैठक कर कुछ नहीं होने वाला है। यह बैठक सिर्फ 'आई वॉश' है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अब बैठक पर बैठक का खेल बंद करें।
मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर आप कितनी बार बिहार के आम से लेकर खास लोगों तक की हत्याओं के बाद कार्रवाई की बात करेंगे। सहनी ने कहा कि अब बहुत हो गया। राज्य में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, दुष्कर्म हो रहे हैं। लूट, डकैती की घटनाएं आम हैं और सरकार सोई है।