Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Feb-2025 08:00 PM
By First Bihar
Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के देवा चौक स्थित संत मदर टेरेसा स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे। यहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि आप एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने बच्चों से भी पढ़ाई करने का आह्वान किया।
वार्षिक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्या को अमूल्य धन बताते हुए कहा कि आज अच्छी पढ़ाई के बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को एक लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि दशरथ मांझी जी ने रास्ता बनाने का लक्ष्य तय किया था और उन्होंने इसके लिए पहाड़ तक काट दिए। इसलिए लक्ष्य होना चाहिए कि जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी ने पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ऊंची शिक्षा प्राप्त करना कठिन था। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि ऐसी व्यवस्था अब मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे ही इस देश के, राज्य के भविष्य हैं। इनमें से ही कोई बड़ा अधिकारी तो कोई मंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। जब आप सफलता हासिल करेंगे तो समाज, गांव के लोग भी आप पर गर्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब आप पढ़ाई कर लेंगे तो आप लोगों को भी समझने लगेंगे, इसलिए जीवन आसान हो जाएगा। आप आकलन कर सकेंगे कौन मुझे छल रहा है और कौन मेरा समर्थन कर रहा है।