हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Feb-2023 03:23 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: समाधान यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से शेरपुर स्तिथ मझौली धर्मदास उतरे। लेकिन वहां उनके स्वागत में खड़े कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री के बाहर निकलने के बाद जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीएम से मिलने के लिए कार्यकर्ता गेट पीटने लगे। जबरन गेट खुलवाया। लेकिन वे लोग मिल नही पाए। जिस वजह से आक्रोशित होकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
कार्यकर्ता रंजीत सहनी ने बताया की वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिस्ट में शामिल थे। लेकिन उनका कोई लिस्ट बदल दिया। वे अपने समर्थकों के साथ मझौली धर्मदास पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी समेत अन्य पदाधिकारियों ने उसे गेट के भीतर जाने से रोक दिया। इसपर वह आगबबूला हो गया। जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ गेट पिटना शुरू कर दिए। फिर जबरन गेट खोलकर अंदर घुस गए।
हालांकि वे लोग सीएम से मिले। लेकिन उनके जाने के बाद हंगामा शुरू कर दिए। लाठी लेकर कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू हो गए। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता किसी तरह हंगामा को शांत कराया। वही हंगामा की सूचना मिलते ही कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हंगामा को शांत कराकर आगे बढ़े।
आपको बता दे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार का आज यानी 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर में समाधान यात्रा है. इस दौरान CM स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ICCC भवन का उद्घाटन करेंगे. CM के अलावा मंत्रियों और विभागों के शीर्ष अधिकारियों के लिए सर्किट हाउस में विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है. समाधान यात्रा के दौरान 197 जगहों पर 250 मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. शेरपुर से लेकर बैरिया तक के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है.