ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar politics: मॉडर्न सिटीजन पार्टी का विकासशील इंसान पार्टी में विलय, मुकेश सहनी...

Bihar politics: मॉडर्न सिटीजन पार्टी का विकासशील इंसान पार्टी में विलय, मुकेश सहनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कुमारी को दिलाई VIP की सदस्यता

'सन ऑफ मल्लाह' ने कहा कि SC-ST को आरक्षण नहीं मिलता तो उस समाज के युवक आज बड़े अफसर नहीं बनते। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया, लेकिन सरकार बदलते ही उसे रोक दिया गया।

16-Feb-2025 05:34 PM

By First Bihar

Bihar politics: मॉडर्न सिटीजन पार्टी का विलय मुकेश सहनी की पार्टी में हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में मॉडर्न सिटीजन पार्टी के विलय के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कुमारी को वीआईपी के सुप्रीमो व संस्थापक मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एससी, एसटी को आरक्षण नहीं मिलता तो उस समाज के युवक बड़े अफसर नहीं बनते। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया, लेकिन सरकार बदलते ही उसे रोक दिया गया।


मॉडर्न सिटीजन पार्टी का आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में विलय हो गया। बेगूसराय में आयोजित एक मिलन समारोह में मॉडर्न सिटीजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कुमारी ने वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।


इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए श्री सहनी ने कहा कि आप सभी के आने से पार्टी और मजबूत और सशक्त होगी। उन्होंने लोगों से पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए आज से ही जुट जाने का आह्वान किया। 


किरण कुमारी के अलावा वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सर्वजीत कुमार, वाला साहू, नेपल साहू, राजू भारती, प्रखंड अध्यक्ष कुशेश्वर स्थान साहू समाज और जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव साहू समाज प्रमुख हैं। 


इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान में बड़ा हक और अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आज एससी, एसटी को आरक्षण नहीं मिलता तो उस समाज के युवक बड़े अफसर नहीं बनते। उन्होंने कहा कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तब जातीय आरक्षण करवाकर उसके आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया गया, लेकिन सरकार के जाते ही दूसरी सरकार में उस आरक्षण के मामले को कोर्ट में ले जाकर लटका दिया गया।


उन्होंने कहा कि ये लोग कभी नहीं चाहते कि कमजोर वर्गों को आरक्षण की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से निषादों के आरक्षण को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। मुकेश सहनी ने सभी से एकजुट होकर रहने की अपील करते हुए कहा कि अपनी वोट की ताकत को समझना होगा। हम मजबूत होंगे तभी अपने हक और अधिकार की लड़ाई जीत सकेंगे।