ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / politics / पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा...

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

01-May-2021 08:12 AM

DELHI : आरजेडी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है। कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आज सुबह अंतिम सांस ली है। मोहम्मद शहाबुद्दीन कई आपराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे और पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक शहाबुद्दीन का आज निधन हो गया है.


दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शहाबुद्दीन की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो दिन पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने मोहम्मद शहाबुद्दीन का इलाज बेहतर तरीके से कराने का निर्देश से दिल्ली सरकार और जेल प्रशासन को दिया था। न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने शहाबुद्दीन की याचिका पर निर्देश देते हुए कहा था कि कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनकी सेहत का ख्याल रखें। शहाबुद्दीन की तरफ से कोर्ट में यह कहा गया था कि उनका इलाज ठीक तरीके से नहीं हो रहा है इसके साथ कोर्ट ने शहाबुद्दीन को दिन भर में दो बार घर बात करने की इजाजत भी दी थी। 

news image

90 के दशक में विधायक और सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन बिहार में बाहुबली के तौर पर जाने जाते थे। लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन कई बार विवादों में रहे। उनके ऊपर सिवान में चंदा बाबू के बेटों की हत्या का आरोप लगा और अदालत ने सजा भी सुनाई। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में भी शहाबुद्दीन का नाम सामने आया। बाद में न्यायालय के निर्देश पर शाहबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजा गया था।