ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / Bihar News: मकर संक्रांति पर पूर्णिया मेयर विभा कुमारी ने दिया दही-चूड़ा भोज,...

Bihar News: मकर संक्रांति पर पूर्णिया मेयर विभा कुमारी ने दिया दही-चूड़ा भोज, हजारों लोग हुए शामिल

Bihar News: मकर संक्रांति के मौके पर पूर्णिया मेयर विभा कुमार और समाजसेवी जितेंद्र यादव ने अपने आवास पर दही-चूड़ा का भोज दिया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

16-Jan-2025 01:06 PM

By Tahsin Ali

Bihar News: मकर संक्राति के मौके पर बुधवार को पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने अपने शिवनगर खुश्कीबाग स्थित आवास पर दही-चूड़ा एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया. इसमें कई राजनेता, चिकित्सक, व्यवसायी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, पूर्णिया विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. 


महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने स्वयं सभी आगंतुकों का स्वागत किया और अपने सहयोगियों एवं खुद से परोसकर भोजन कराया. भोज के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था. इसमें भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा, सोनम शर्मा, स्नेहा मिश्रा, कौशल झा, अर्चना सिंह, सोनू, संजना सहित कई नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. 


साथ ही खखरैली गांव से आये आदिवासी समाज की बच्चियों द्वारा पारंपरिक सामूहिक लोकनृत्य एवं गायन ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दही-चूड़ा भोज शुरू होने से पूर्व महापौर विभा कुमारी, तिवारी बाबा महाराज, राम-कृष्ण ठाकुरबाड़ी के महंथ मुरारी बाबा महाराज, समाजसेवी जितेंद्र यादव आदि गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दही-चूड़ा भोज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का मंच संचालन एसके संजू कर रहे थे.


महापौर ने शहर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह संक्रांति पूर्णियावासियों के लिए तिल और गुड़ जैसी मीठी और दही जैसी स्वास्थ्यवर्धक हो और साथ ही उनकी कामयाबी पतंग जैसी ऊंची हो, यह भगवान सूर्य और शनिदेव से कामना करती हूं. दही-चूड़ा भोज में उप महापौर पल्लवी गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, डा. मुकेश कुमार, उमेश कुमार, डा. अरविंद कुमार समेत व्यवसायी, बुद्धिजीवी सहित हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए.