ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Aug-2022 07:21 AM
PATNA : दो दिन पहले एक बार फिर से बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ लेने वाले विजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। विजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कैबिनेट की सबसे सीनियर मंत्री हैं। विजेंद्र प्रसाद यादव राज्य के ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री हैं। विजेंद्र प्रसाद की तबीयत बीते तीन-चार दिनों से खराब चल रही थी।
खराब तबीयत के दौरान वह जांच के लिए बुधवार को अस्पताल पहुंचे थे। पटना के आईजीआईएमएस पहुंचे मंत्री को एडमिट कर लिया गया है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों ने अस्पताल में ही भर्ती कर लिया ताकि उनकी निगरानी की जा सके।
ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव आईजीआईएमएस के आईसीयू में एडमिट हैं। उन्हें सांस की तकलीफ है और वे इसकी जांच कराने वह आईजीएमएस पहुंचे थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ मनीष मंडल के मुताबिक एक महीने पहले ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित हुए थे। पिछले 4 दिनों से उन्हें खांसी और सीने में हल्की दर्द की शिकायत थी। वे कोरोना का साइड इफेक्ट समझ अपनी जांच कराने आईजीआईएमस पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि उनकी बाई तरफ का हार्ट कम काम कर रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी तबीयत जानने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।