ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Feb-2021 07:59 PM
By neeraj kumar
SAHARSA: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद नीरज कुमार सिंह "बबलू' आज पहली बार सहरसा पहुंचे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री के सहरसा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुपर मार्केट स्थित कला भवन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री नीरज कुमार सिंह शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। जबकि क्षत्रिय समाज की परंपरा के अनुसार बीजेपी नेत्री सह विधान पार्षद नूतन सिंह ने चांदी का मुकूट पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन, पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कोसी के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जन्मभूमि भले ना रहा हो पर यह उनकी कर्मभूमि जरूर है। यहां की जनता के आशीर्वाद से ही वे पांच बार विधायक रहे और अब मंत्री बन चुके है। उन्होंने कहा कि जब तक जान रहेगी तब तक इस क्षेत्र का विकास करेंगे।