ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Feb-2021 08:10 PM
By Shushil
BHAGALPUR: उद्योग मंत्री बनने के बाद शाहनवाज हुसैन पहली बार भागलपुर पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने भी मंत्री शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया। इस दौरान शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। जिसके बाद आनंदराम ढनढनिया स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।
भाजपा नेत्री और पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने भागलपुर में नए कारखाना लगाने, सिल्क उद्योग को बढ़ावा देन और एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री को लगाने की मांग रखी। वही उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इन मांगों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार बेहतर कर कर रही है और आगे भी करेगी। सिल्क सिटी भागलपुर में अंतिम सांस ले रहे सिल्क कारोबार को सूबे के नए उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन से काफी उम्मीदें हैं।
जब मंत्री शाहनवाज़ हुसैन शनिवार को भागलपुर पहुंचे तो सिल्क कारोबारी भी उनसे सिल्क कारोबार को फिर से जिंदा करने की मांग करने लगे। उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन ने भी कहा कि जल्द सिल्क कारोबार को पुनर्जीवित किया जाएगा। सिल्क कारोबार को नई तकनीक के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान दिलायी जाएगी। कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।