Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
02-Jul-2025 06:03 PM
By First Bihar
PATNA:जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मनीष कश्यप की मुलाकात हो गई है। बिहार के चर्चित और विवादित यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो 7 जुलाई को जन सुराज का दामन थामेंगे। 7 जुलाई से वो जनसुराजी हो जाएंगे। पीके खुद उन्हें जनसुराज पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के अलावे पीके की जन सुराज तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही है। भाजपा छोड़ने के बाद से मनीष कश्यप अब जन सुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बुधवार को पटना में प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप को जन सुराज में शामिल होने के लिए हरी झंडी पीके की तरफ से मिल गई है। 7 जुलाई दिन सोमवार को जन सुराज का बस्ता उठाएंगे।
प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जन सुराज के सूत्रधार और बिहार का भविष्य संवारने की दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले प्रशांत किशोर को आज मैंने भारतीय संविधान भेंट किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार में संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों की पुनः स्थापना तभी संभव है,जब बिहारी न केवल बिहार में,बल्कि देश-विदेश में भी सुरक्षित और सम्मानित होंगे। और इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रशांत किशोर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत प्रशांत किशोर के साथ चलकर नए बिहार के निर्माण में सहभागी बनने का मैंने निर्णय लिया है। अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श के बाद यह घोषणा करता हूं कि 7 जुलाई को मैं औपचारिक रूप से जन सुराज से जुड़ रहा हूं। इस ऐतिहासिक दिन पर सभी शुभचिंतकों को बिहार के सबसे बड़े सभागार बापू सभागार में सादर आमंत्रित करता हूं। आइए,जन सुराज के साथ नया बिहार बनाएं।
बता दें कि 2000 में बिहार विधानसभा चुनाव मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया सीट से निर्दलीय लड़ा था। लेकिन सफलता नहीं मिली। वो तीसरे नंबर पर रहे थे। जिसके 4 साल बाद मनीष कश्यप ने 2024 में लोकसभा चुनाव पश्चिम चंपारण से लड़ने का मन बनाया लेकिन इस सीट से बीजेपी नेता संजय जायसवाल 4 बार जीत हासिल कर चुके थे। इस सीट से मनीष कश्यप लड़ना चाहते थे। तब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को मनाया और बीजेपी में शामिल कराया। मनोज तिवारी के कहने पर मनीष कश्यप चुनाव लड़ने से पीछे हटे थे। फिर कुछ दिन बाद मनीष कश्यप ने बीजेपी को ही छोड़ दिया और अब बिहार विधानसभा का चुनाव फिर से चनपटिया से लड़ने के लिए जनसुराज का दामन थामने जा रहे हैं। 7 जुलाई को पटना के बापू सभागार में मनीष कश्यप जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करेंगे.