1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
28-Jan-2025 02:32 PM
By MANOJ KUMAR
mallikarjun kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बिहार में परिवाद दायर किया गया है। कुंभ स्नान को लेकर खड़गे ने मध्यप्रदेश में जो बयान दिया था उसी के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज हुआ है। मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने खड़गे के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 03 फरवरी को होगी।
दरअसल महाकुंभ में इन दिनों रोजाना एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डूबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। जिसमें बीजेपी नेता भी शामिल हैं जो महाकुंभ में आकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी नेताओं के महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपको खाना मिलता है क्या? मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के महू में यह बातें कही।
खड़गे ने आगे कहा था कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचना चाहता हूं। मेरी बातों से यदि किसी को ठेस पहुंचता है तो माफी मांगता हूं। लेकिन आप बताइए कि बच्चा भूखा मर रहा है। बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। उधर गंगा में डुबकी लगाने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ मची हुई है। हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है। खड़गे ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देशद्रोही है उन्होंने आगे कहा कि यदि गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहते हैं तो संविधान की रक्षा करें।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि महू की धरती पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्म हुआ था। देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम बाबा साहेब ने किया था। जब अकेले बाबा साहेब इतना काम कर सकते हैं, तो आप सभी यदि बाबा साहेब जैसे बन जाएं तो BJP की सरकार हिल जाएगी। बाबा साहेब, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसा आप लोगों को बनना है और संविधान की रक्षा करनी है और यह लड़ाई आपकी तरफ से राहुल गांधी लड़ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के महू में सोमवार को रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा गंगा में डूबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या इससे रोजगार मिलता है क्या? खड़के के इस बयान को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने परिवाद दायर किया है। कहा है कि मल्लिकार्जून ने इस तरह की टिप्पणी जान बूझकर सनातन व हिन्दुओं के भावना को ठेस पहुंचाने की नियत से किया है।
जिनकी गंगा मईया में आस्था है और जो कुम्भ नहाने गये है या फिर जा रहे हैं उन हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम उन्होंने किया है। हिन्दुओं की भावना उनके इस बयान से आहत हुई है। इसका काफी विरोध भी हो रहा है। अपने दल के तुच्छ लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह की टिप्पणी सार्वजनिक किया है। जो अखबार और टीवी चैनेल पर आया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने खड़गे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।



