1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
21-Jan-2025 11:21 AM
By FIRST BIHAR
Maha Kumbha 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अबतक करोड़ों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हर दिन लाखों लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही महाकुंभ में पहुंच सकते हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। पीएम मोदी आगामी 5 फरवरी को महाकुंभ में जा सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर संगम क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि पांच फरवरी को एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं।
आगामी 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह महाकुंभ में पहुंचेंगे। शाह के कार्यक्रम को लेकर पहले ही शेड्यूल जारी किया जा चुका है। गृहमंत्री संगम में स्नान करेंगे। इसके बाद गंगा पूजन करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक में भी शामिल होने वाले हैं। जबकि आगामी 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप घनखड़ महाकुंभ में पहुंचेंगे। इसके बाद 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज पहुंचेंगी और महाकुंभ मेले में जाएंगी।
बता दें कि महाकुंभ को लेकर विशिष्ठ अतिथियों के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।