1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
26-Jan-2025 04:59 PM
By FIRST BIHAR
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहा हैं। आम लोगों के साथ साथ विभिन्न दलों के नेता और मंत्री भी महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के चीफ सांसद अखिलेश यादव भी रविवार को प्रयागराज पहुंचे और संगम में स्नान किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में सबी लोग बिना बुलाए ही आते हैं और अपनी निजी आस्था से संगम में डुबकी लगाते हैं। अखिलेश यादव ने संगम में 11 डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि विभाजनकारी और नाकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार में बैठे लोगों को इस आयोजन को खेल आयोजन नहीं बनाना चाहिए।
सपा प्रमुख ने कहा कि हमने देखा कि दूर-दूर से जो बुजुर्ग यहां आ रहे हैं उनके लिए जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए थी वैसी व्यवस्था नहीं की गई है। कुंभ में सद्भावना और सहनशीलता बनी रहनी चाहिए, महाकुंभ बंटवारे की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चले न चले सरकार कैसे बचेगी, जब सरकार नहीं होगी तो बुलडोजर किसके पास होगा।
उन्होंने कहा कि नेता जी के समय में जो कुंभ हुआ था, तब कम संसाधन में कुंभ करा गया था। यहां लोगों को चलने में असुविधा हो रही है। बुजुर्गों के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए ताकी उन्हें अधिक चलना नहीं पड़े। 10 हजार करोड़ रुपए में क्या कुछ नहीं हो सकता था। सरकार 10 हजार करोड़ का बजट महाकुंभ को दे लेकिन लोगों को समस्याएं नहीं होनी चाहिए।