1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
12-Feb-2025 06:51 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Rahul Gandhi Summoned To Court: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयानों के कारण विवाद में घिर गये हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों को लेकर दिए गए एक बयान के मामले को लेकर कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर लखनऊ की एक अदालत ने उन्हें समन जारी किया है। यह मामला भारतीय सेना पर उनकी टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर पूर्व बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की है, जिसमें राहुल गांधी को लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना होगा। यह अदालत खासतौर पर सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है। राहुल गांधी ने कथित तौर पर दिसंबर 2022 में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह कहा था कि “चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे हैं। ” उनका यह बयान केंद्र सरकार की नीतियों और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की गतिविधियों पर सवाल उठाने के संदर्भ में था।
राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ और बीजेपी ने इसे राष्ट्रविरोधी बताया। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर चीन से वित्तीय सहायता और आतिथ्य लेने के आरोप भी लगाए, जिसका उन्होंने विरोध किया। बावजूद इसके, राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरना जारी रखा।