ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / लोजपा में तख्तापलट को लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी, पशुपति पारस को संसदीय दल...

लोजपा में तख्तापलट को लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी, पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता बनाने की अधिसूचना निकली

14-Jun-2021 08:50 PM

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी में तख्तापलट को लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है. सोमवार की शाम लोकसभा सचिवालय ने आदेश निकाला है. इसमें पशुपति कुमार पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता बताया गया है.


लोकसभा सचिवालय की ओऱ से निकाले गये आदेश में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता बदले गये हैं. उसके मद्देनजर ये आदेश निकाला गया है. इस आदेश में पशुपति कुमार पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता बताया गया है. इस आदेश में लोजपा के सांसदों की सख्या 6 बतायी गयी है. यानि लोकसभा में चिराग पासवान के नेता भी पशुपति कुमार पारस होंगे औऱ दल बदल कानून के तहत पशुपति पारस के निर्देश को मानना चिराग पासवान की बाध्यता होगी. 


गौरतलब है कि रविवार की शाम रविवार की शाम वैशाली से सांसद वीणा देवी के घर पर लोजपा के पांच सांसदों की बैठक हुई थी. दिल्ली के बीडी मार्ग पर सरस्वती अपार्टमेंट में वीणा देवी का फ्लैट है. वहीं पारस समेत सभी सांसद जुटे थे. वीणा देवी के घर हुई इस बैठक में लोजपा के पांच सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को पार्टी के संसदीय दल का नया नेता चुन लिया था. महबूब अली कैसर को संसदीय दल का उपनेता चुना गया था. वहीं चंदन सिंह को संसदीय दल का मुख्य सचेतक बनाया गया था. 


बैठक के बाद लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने का टाइम मांगा गया था.  आनन फानन में टाइम मिल भी गया. रविवार यानि छुट्टी के दिन रात में साढ़े आठ बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लोजपा सांसदों से मिले और उनसे वो पत्र लिया जिसमें पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता चुनने की जानकारी दी गयी थी. सोमवार को उनके पत्र के आधार पर चिराग पासवान को हटाकर पशुपति कुमार पारस को नया नेता मानने की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी.

news image

news image