ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Jun-2021 09:36 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने आज अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया. पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी की तमाम राष्ट्रीय प्रदेश और अन्य प्रकोष्ठ ओं की कमेटी को भंग कर दिया था. इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की थी. लेकिन अब इस नई कार्यकारिणी में महज 5 घंटे के अंदर पारस की तरफ से एक नया नाम जोड़ा गया है.
पशुपति कुमार पारस ने अपनी नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद अविनाश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया है. सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह का नाम आज दोपहर घोषित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नहीं था. लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है. उनके साथ साथ अनिल चौधरी को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राकेश चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. जबकि पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. इसके अलावे दिनेश्वर सिंह और डॉ उषा शर्मा को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. राष्ट्रीय महासचिव के पद पर राजकुमार राज और हीरा प्रसाद मिश्रा को भी जिम्मेदारी दी गई है.
इसके पहले आज पशुपति कुमार पारस ने जब नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया तो उसमें पारस के साथ आने वाले सभी चार सांसदों को जगह दी गई. सांसद महबूब अली कैसर और वीणा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबकि चंदन सिंह और प्रिंस राज को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था. इसके अलावा पारस ने अपनी नई टीम में विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात किया था. अपने खेमे को मजबूत रखने के लिए पशुपति पारस लगातार कई नामों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जोड़ रहे हैं. शायद यही वजह है कि कार्यकारिणी की घोषणा दोपहर में होने के बाद थोड़ी देर पहले उसमें कई और नाम जोड़े गए हैं.
