ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / 'यमुना के श्राप के कारण हुई AAP की हार'..जानिये इस्तीफा सौंपने गई आतिशी...

'यमुना के श्राप के कारण हुई AAP की हार'..जानिये इस्तीफा सौंपने गई आतिशी से LG ने क्यों कही ये बात

LG remark on AAP defeat: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की हार यमुना मैया के श्राप की वजह से हुई है। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस्तीफा देने गई आतिशी से ये बातें कहीं।

10-Feb-2025 09:37 AM

By KHUSHBOO GUPTA

LG remark on AAP defeat: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंची। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी से कहा कि आम आदमी पार्टी की हार यमुना मैया के श्राप की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने आतिशी से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले ही इस श्राप के बारे में आगाह किया था। एलजी का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट से यमुना की सफाई परियोजना को रुकवाने के कारण यह श्राप लगा। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, आतिशी ने एलजी की इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 


दरअसल यमुना में प्रदूषण के हाई लेवल को देखते हुए जनवरी 2023 में, राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने नदी के कायाकल्प की निगरानी के लिए एलजी के अधीन एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। जैसे ही पैनल ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया और सहायता की पेशकश की। लेकिन बाद में दिल्ली सरकार ने एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि एक डोमेन एक्सपर्ट को पैनल का नेतृत्व करना चाहिए। यह रोक अब दो साल से अधिक समय से लागू है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान सक्सेना ने आप प्रमुख से कहा कि उन्हें यमुना के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा।


दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार के रुख में बदलाव के पीछे नौकरशाही का तर्क केजरीवाल के इस डर को माना जा रहा है कि अगर इस परियोजना को एलजी के अधीन लागू किया गया तो इसका श्रेय आप को नहीं मिलेगा। 2015 में केजरीवाल ने पांच साल के भीतर यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन ठोस कदम उठाने में विफल रहे। वहीं वादे को पूरा न कर पाना दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में एक बड़ा मुद्दा बन गया। यमुना की सफाई का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा विषय बना और बीजेपी ने इसे जोरशोर से उठाया, जिसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी AAP पर तंज कसा था। बीजेपी ने इस पर केजरीवाल का मजाक भी उड़ाया और मतदाताओं को याद दिलाया कि 2025 तक यमुना का पानी इतना साफ हो जाएगा कि वे खुशी-खुशी उसमें डुबकी लगाएंगे।