ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Jun-2021 07:43 PM
PATNA : भाई के बदले चाचा का साथ देने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज लापता हो गये हैं. पटना में आज पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रिंस राज नहीं पहुंचे. उनका मोबाइल फोन बंद है औऱ पारस समेत उनके खेमे का कोई दूसरा आदमी ये बताने को तैयार नहीं है कि प्रिंस राज कहां है. गौरतलब है कि कल ही दिल्ली के एक थाने में एक महिला ने प्रिंस राज पर यौन शोषण का आऱोप लगाया है.
चाचा के जलसे से भतीजा गायब
पशुपति कुमार पारस जिन पांच सांसदों के सहारे लोजपा को अपने कंट्रोल में लेने के दावे कर रहे हैं उन्हीं पांच सांसदों में से एक प्रिंस राज आज गायब हो गये. पटना में सूरजभान के घर पर आज पारस कैंप ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर नया अध्यक्ष चुनने का एलान किया था. लेकिन उसमें प्रिंस राज ही नहीं पहुंचे. सांसद होने के नाते प्रिंस राज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदेन सदस्य हैं. लेकिन चाचा की बैठक में भी भतीजा नहीं पहुंचे.

वैसे हमने प्रिंस राज को तलाशने की कोशिश की. पटना में पशुपति पारस के आवास पर हमारी टीम गयी, प्रिंस राज वहीं नहीं मिले. उनका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है. पशुपति पारस जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उनसे भी प्रिंस राज के बारे में सवाल पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. पारस कैंप का कोई दूसरा नेता भी जवाब देने को तैयार नहीं हुआ.

प्रिंस राज पर यौन शोषण का आऱोप
गौरतलब है कि दिल्ली में कल ही एक महिला ने प्रिंस राज पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दिल्ली के कनाट प्लेस में थाने में महिला ने आवेदन दे कर कहा है कि प्रिंस राज ने उन्हें पानी में नशीला दवा खिलाकर बेहोश कर दिया औऱ फिर उनके साथ जबरदस्ती की. इस महिला का मामला काफी पहले से चल रहा है. चिराग पासवान ने 29 मार्च को अपने चाचा पशुपति पारस को जो पत्र लिखा था उसमें भी इस महिला के साथ चल रहे मामले का जिक्र किया था. महिला ने मीडिया के सामने प्रिंस राज के कारनामे का जिक्र किया है. उसके बाद से ही प्रिंस राज लापता हैं.