1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
25-Feb-2025 11:08 AM
By FIRST BIHAR
Land for Job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री करवाने के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों की मुश्किलेम बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों समेत सभी 78 आरोपियों को समन जारी किया है।
ज़मीन के बदले नौकरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ द्वारा दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, भोला यादव, उनकी बेटी हेमा यादव और तेजप्रताप यादव समेत सभी 78 आरोपियों को समन जारी किया है। आगामी 11 मार्च को सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश होने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
सीबीआइ ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराए। जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में रेलवे जोन में नौकरियां दी गईं थीं।