Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
18-Mar-2025 04:43 PM
By FIRST BIHAR
Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी से चार घंटे तक पूछताछ की। चार घंटे की पूछताछ के दौरान ईडी ने लैंड फॉर जॉब केस से जुड़े अहम सवाल राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछे। तेजप्रताप यादव का पहली बार ईडी के सवालों से सामना हुआ है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को समन भेजकर पटना स्थित दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के समन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, जहां ईडी की टीम ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की।इस मामले में ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है।
राबड़ी देवी करीब साढ़े 10 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थी, जहां 11 बजे उनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की थी। चार घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से पूछताछ की। इसके बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां दोनों मां-बेटे से अलग-अलग कमरे में ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस दौरान ईडी ने कई सवाल तेजप्रताप यादव औप उनकी मां राबड़ी देवी से पूछे।