Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
18-Mar-2025 12:08 PM
By FIRST BIHAR
Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव से ईडी आज पूछताछ हो रही है। पटना स्थित ईडी दफ्तर में दोनों मां-बेटा से पूछताछ हो रही है। ईडी के समन पर राबड़ी देवी के बाद उनके बेटे तेजप्रताप यादव भी ईडी दफ्तर पहुंचे हैं, जहां पहली बार उनका सामना ईडी के तीखे सवालों से होने वाला है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू परिवार को समन भेजकर पटना स्थित दफ्तर बुलाया था। ईडी के समन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहुंचीं हैं, जहां ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। उनके साथ लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र की आरजेडी सांसद मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंची हैं। ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं और समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
राबड़ी देवी से पूछताछ के बीच लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पटना के ईडी दफ्तर पहुंचे हैं, जहां पहली बार लैंड फॉर जॉब केस में ईडी उनसे पूछताछ करेगी। यह पहला मौका होगा जब तेजप्रताप यादव ईडी के सवालों का सामना करेंगे। इससे पहले ईडी लालू प्रसाद, मीसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है और अब तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी।
ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, 29 जनवरी को ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जबकि पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से ईडी पूछताछ कर रही है। दोनों को समन भेजकर ईडी ने पूछताछ के लिए पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में बुलाया था।
लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं।