ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़...

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ सकती है लालू और तेजस्वी की मुश्किलें

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज 16 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी। बता दें कि 23 दिसंबर को इस मामले में

16-Jan-2025 09:02 AM

By First Bihar

Land For Job Case : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी गुरुवार को लैंड फॉर जॉब मामले में आज सुनवाई होनी है। इस मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। इसके बाद पुरे मामले में लालू-तेजस्वी समेत केस में 9 आरोपी शामिल हैं।ऐसे में अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है। लिहाजा लालू परिवार कि नजरें कोर्ट कि सुनवाई पर लगी हुई है। 


दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज (16 जनवरी) लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई निर्धारित है। इससे पहले एक आरोपी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति न मिलने के कारण 23 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। इससे पूर्व, 30 नवंबर को भी इस केस में सुनवाई नहीं हो सकी थी। जिस मामले में आज सुनवाई होनी है, उसमें लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं, जिनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं।


वहीं,इससे पहले इस मामले में 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लालू परिवार सहित सभी 9 आरोपियों को जमानत प्रदान की गई थी। इस दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी थी और सभी को अपने पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया था। ताकि यह लोग भारत से बाहर कहीं भी बिना कोर्ट के अनुमति से नहीं जा सकें। 


गौरतलब हो कि लैंड फॉर जॉब मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम ने लालू और तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस पूछताछ में लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे। उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे। वहीं, तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10 से 11 घंटे तक पूछताछ की गई थी।