Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
07-Feb-2025 08:08 AM
By First Bihar
Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब मामले आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीब और बीपीएससी के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी। वहीं आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई होगी।
दरअसल, इससे पहले 30 जनवरी को सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने इन दोनों अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी। इनमें से ही एक पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन भी हैं, जो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे बोर्ड में तैनात थे। 30 जनवरी को हुई सुनवाई में स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डीपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे, जबकि एडवोकेट मनु मिश्रा कोर्ट में फिजिकली मौजूद थे।
इससे पहले, 16 जनवरी को सुनवाई टल गई थी। उस दिन, कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी। वहीं आज कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार (30 जनवरी) को पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन और एक अन्य अधिकारी पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी।
सीबीआई के आरोप पत्र में कहा गया कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आरके महाजन रेल मंत्रालय में महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। महाजन बिहार कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं और बाद में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष भी बनाए गए थे। यह पहला मौका है जब इस घोटाले में किसी IAS अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलेगा।
सीबीआई का दावा है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने की साजिश में आरके महाजन भी शामिल थे। रेल भवन में तैनाती के दौरान, उन्होंने इस घोटाले में अहम भूमिका निभाई। आरोप है कि वह तत्कालीन मंत्री लालू प्रसाद के अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे थे। 16 जनवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुकदमे की अनुमति नहीं दी थी और अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की थी। 30 जनवरी के सुनवाई में कोर्ट ने मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद आज अहम सुनवाई होने वाली है।