Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
19-Mar-2025 03:08 PM
By FIRST BIHAR
Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद से ईडी पूछताछ खत्म हो गई है। ईडी के अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक लालू प्रसाद से लैंड फॉर जॉब केस से जुड़े सवाल पूछे। चार घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने लालू प्रसाद को घर जाने को कहा। पूछताछ खत्म होने के बाद लालू प्रसाद राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में ईडी की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए पटना स्थित दफ्तर बुलाया था। ईडी के समन पर 18 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे, जहां ईडी की टीम ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की थी। इसी मामले में ईडी ने आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से पूछताछ की है।
इससे पहले 18 मार्च को ईडी ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से लंबी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा था कि उनके नाम से जो जमीन है वह उन्होंने कैसे अर्जित किया है। इसके साथ ही ईडी ने पूछा था कि जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है? आप उन लोगो से पहली बार कब मिली? उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों? आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती हैं? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब ईडी तलाश रही है।
आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया था। रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई थी। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं थी। सीबीआई और ईडी इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।