हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Sep-2022 09:13 AM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज के लिए आज सीबीआइ कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। लालू यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। उन्हें वहां किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। पासपोर्ट रिलीज के लिए लालू ने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा है।
आपको बता दें, पिछले कई दिनों से लालू यादव की तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बानी है तब से वे थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन, लालू यादव को सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। लालू वहां अपनी बेटी के ही घर पर रहेंगे।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव कई बिमारियों से जूझ रहे हैं। उनका किडनी भी अब खराब हो चूका है। इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल उन्हें बेल मिली है लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। अब जब तक उन्हें उनका पासपोर्ट नहीं मिल जाता है तब तक वे सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा है। आज इसपर सुनवाई होगी।