ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / politics / Bihar politics: अमित शाह के ‘बाढ़ मुक्त बिहार’ के दावे पर लालू...

Bihar politics: अमित शाह के ‘बाढ़ मुक्त बिहार’ के दावे पर लालू का पलटवार

Bihar politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया और इसके लिए राज्य में एनडीए सरकार को पांच साल का और मौका देने की अपील की। इस बयान पर राजद प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

31-Mar-2025 08:13 PM

By First Bihar

Bihar politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालगंज की रैली में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा करते हुए कहा कि अगर राज्य में एनडीए की सरकार को पांच साल और दिया जाए, तो वे बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्ति दिलाएंगे। इस पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए सवाल किया कि पिछले 20 सालों में उन्होंने क्या बाढ़ को आमंत्रित करने का काम किया था?


लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कटाक्ष करते हुए लिखा, "हमें बिहार में एक और मौका दो, बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे – अमित शाह। 20 साल से क्या बाढ़ को बुलाने का काम कर रहे थे?" इसी मुद्दे पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "क्या बिहार में पिछले 20 सालों से तालिबान की सरकार थी?" उन्होंने भाजपा पर उपलब्धियों के अभाव का आरोप लगाया और सवाल किया कि वे लोग इतना झूठ कहां से लाते हैं?


आपको बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोपालगंज में आयोजित जनसभा में यह वादा किया कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है, तो बाढ़ बीते दिनों की बात बन जाएगी। उन्होंने बिहार की बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का भी आश्वासन दिया। शाह ने कहा कि 2025 के चुनाव में एनडीए को जिताइए, हम राज्य की सभी बंद चीनी मिलों को पुनः चालू करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।उन्होंने यह भी बताया कि कभी बिहार देश के कुल चीनी उत्पादन में 30% का योगदान देता था, लेकिन 2005 से पहले की सरकारों के कारण यह घटकर 6% से भी कम रह गया। शाह ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक-एक कर राज्य की चीनी मिलों को बंद कर दिया, जिससे उद्योग और रोजगार प्रभावित हुआ।