Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
11-Jan-2025 11:31 AM
By First Bihar
Lalu Prasad Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव को अभी करीब एक साल का वक्त है लेकिन अभी से ही चुनावी विसात बिछने लगे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने नया नारा दे दिया है और राज्य की जनता से अपील की है कि वह सोंच समझकर सही का चुनाव करें।
दरअसल, इस साल नवंबर महीने में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं। साल 2025 के आगाज के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है और चुनावी रणनीति तय होने लगी है। इसी बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने ‘राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार’ का नारा दे दिया है।
लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “सही का चुनाव करें अबकी बार बदलाव करें! एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है। बेरोज़गारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है। कराह रहा अपना बिहार है। दूसरे पथ पर युवाओं के लिए नियुक्ति व रोजगार है, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों व दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत से रोशन होता घर है, नया बिहार का संकल्प है। राइट टर्न लेगा बिहार इस बार तेजस्वी सरकार”।
लालू प्रसाद ने अपने पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल और तेजस्वी के वादों का जिक्र किया है और राज्य की जनता से कहा है कि राइट टर्न लेने का वक्त आ गया है। पोस्टर में दो सड़के दिखाई गई हैं। नीतीश पथ पर बेरोजगारी, गिरते पुल, अपराध और खराब सड़कें दिखाई गई हैं जबकि दूसरी तरफ तेजस्वी पथ दिखाया गया है, जिसमें राइट टर्न का साइन बोर्ड लगा है।